खदान में ट्रैक्टर पलटने से पहाड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के गुलदाना जिला निवासी अशोक पवार (35) भरतकूप में किराए पर रहता था। वह यहां पहाड़ में कार्य का ठेका लेता था।
गुुरुवार शाम वह पहाड़ में ब्लास्टिंग करने के बाद ट्रैक्टर से लौट रहा था तभी गौंडा और कोटारी पहाड़ के बीच उसका ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।