फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता से ही खत्म होगा कुपोषण: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला पोषण समिति व वर्ल्ड विजन इंडिया के तत्वावधान में शुक्रवार को पोषण माह का शुभारंभ वृंदावन गार्डन के सभागार में हुआ। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि सरकारें अपना काम कर रही हैं, लेकिन धरातल पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से ही कुपोषण को मिटाया जा सकेगा।
विज्ञापन

लोगों में जागरूकता आएगी तभी कुपोषण पूरी तरह से खत्म होगा।
उन्होंने कहा कि आज सातै संतान का त्योहार है। आज ही चित्रकूट की पावन धरती पर पोषण माह का शुभारंभ हो रहा है। जिले के अस्पतालों में बेटियां पैदा होने पर उनका केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि हम आप सबको मिलकर कुपोषण को समाप्त करना है। डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कुछ गांव चिह्नित किए जा रहे हैं। इन गांवों में कम वजन के बच्चे पैदा हो रहे हैं। वहां जागरूकता के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

सीडीओ अमित आसेरी ने कहा कि 100 आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट टीवी लगवाए गए हैं। इसके जरिए जागरुकता कार्यक्रम चल रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी बीएल गुप्ता ने किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी पीडी विश्वकर्मा आदि अधिकारी समेत भाजपा नेता रंजना उपाध्याय, पंकज अग्रवाल, राजकुमार त्रिपाठी, आशीष सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें