फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छोटी त्रुटियों को दूर करने के हर संभव प्रयास करें- मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में संबंधित अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

इसके पूर्व मंडलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवरामपुर प्रथम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। राजनीतिक दलों से परिचय के बाद कहा कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए हर संभव प्रयास करें। कहा कि छोटी त्रुटियों को दूर करने के हर संभव प्रयास करें। यह कार्य निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण घटक है। मतदाता सूची में जितनी शुद्धता रहेगी उतना ही अच्छा मतदान संपन्न होगा।
इसके लिए सभी एसडीएम क्षेत्र में बीएलओ के साथ बैठक कर बारीकियों के बारे में भलीभांति जानकारी दें। महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारी से कहा कि अपने बूथ लेवल एजेंट को सक्रिय कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग कराएं। निर्धारित विशेष तिथियों में अधिकाधिक मतदाताओं के नाम जोड़े जाए। बैठक में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, सदर एसडीएम सौरभ यादव, मानिकपुर एसडीएम रामजन्म यादव, एसडीएम मऊ राकेश कुमार पाठक, राजापुर एसडीएम प्रमोद कुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, जिला महासचिव अपना दल जयगोपाल सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें