फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज खेत सिंह ने समाज हित में किए कार्य : रामकेश

Wed, 27 Dec 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खंगार क्षत्रिय शोभायात्रा समिति ने महाराज खेत सिंह महराज की जयंती पर शहर के पुरानी कोतवाली परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने मुख्य अतिथि रहे। धूमधाम से शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि महराज खेत सिंह ने समाज के हित में कई कार्य किया। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से कई युद्ध में हराने का कार्य किया। सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि महाराज खेत सिंह बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए शान थे। उन्होंने गढ गुंडार में विशाल किला बनवाया था।
खंगार क्षत्रिय सेवा संघ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह खंगार ने कहा कि खंगार समाज एक जुट होकर अपने समाज की भलाई के लिए कार्य करें। राजनीति में अधिक से अधिक भाग लें। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, कोआपरेटिव अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सहित खंगार क्षत्रिय शोभायात्रा समिति के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह खंगार, देशराज सिंह, भोलानाथ सिंह खंगार, दुर्गेश सिंह खंगार, चंद्रपाल सिंह खंगार, श्याम बाबू सिंह खंगार व सीताराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें