फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: परिक्रमा मार्ग की सफाई कर किया जागरूक

Mon, 29 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। कामदगिरी स्वच्छता समिति के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत परिक्रमा मार्ग की सफाई की। इसके अलावा स्वच्छता के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने परिक्रमा मार्ग व आसपास पड़े कूड़े को हटाने का कार्य किया। समिति के अध्यक्ष राकेश केशरवानी ने कहा कि स्वच्छता के लिए जनसहयोग बहुत जरूरी है।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक शिवा कुमार ने बताया कि धर्मनगरी की स्वच्छता के लिए सभी मिलकर सफाई में सहयोग करे। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, शुभम केसरवानी, जितेंद्र केसरवानी, सुमित केसरवानी, अंकुर केसरवानी, विनोद कुमार, विवेक, विकास द्विवेदी, अनूप कुमार, मनोज कुमार, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें