फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लखनऊ-चित्रकूट उड़ान जल्द, 2500 का होगा टिकट

Sun, 25 Feb 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। देवांगना हवाई पट्टी से अब लखनऊ तक का सफर कराने की तैयारी हो चुकी है। एयरपोर्ट अथार्टी की मानें तो दो या तीन मार्च से चित्रकूट से लखनऊ के लिए 20 सीट एयर क्राॅफ्ट रनवे से रवाना होगा। इसके लिए टिकट की बिक्री भी शुरु होने वाली है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया के अधिकारियों ने चित्रकूट में डेरा डाला है। 135 करोड़ की लागत से तैयार चित्रकूट हवाई पट्टी के साथ प्रदेश के पांच हवाई अड्डों का शुभारंभ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री वर्चुअल करेंगे। स्थानीय उद्यमी विवेक अग्रवाल, अरुण गुप्ता, सुरेश जैन, देवेंद्र केसरवानी, राहुल गुप्ता, गेालू गुप्ता व अतुल अग्रवाल आदि ने कहा कि इसके शुरु होने से क्षेत्र का विकास होगा। उन्हें व्यापार में भी मदद मिलेगी। बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी।
इनसेट
प्रतिदिन होगी एक अप-डाउन उड़ान
चित्रकूट। एयरपोर्ट के निदेशक विनय गंगेले के अनुसार अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार दो या तीन मार्च को हवाई पट्टी से 20 सीटर एयर क्राॅफ्ट की प्रतिदिन एक बार आगमन व एक ही बार प्रस्थान की उड़ान होगी। फिलहाल अभी लखनऊ से ही इसे जोड़ा गया है। प्रतिदिन यह दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे लखनऊ से चित्रकूट पहुंचेगा। दोपहर लगभग एक बजे चित्रकूट से लखनऊ के लिए रवाना होगा। इसका किराया 2500 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें