कामतानाथ परिक्रमा मार्ग सीताकुंड के पास शनिदेव की प्रतिमा को हवन-पूजन के साथ गुरुवार को स्थापना की गई। इस मौके पर भजन गाए गए।
लोगों ने भगवान शनिदेव की स्थापना के बाद पूजन किया और प्रसाद का वितरण किया गया। सनकादिक महाराज, थंबरी महाराज, सुखदेव दास आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि इसके पूर्व यहां स्थापित प्रतिमा खंडित हो गई थी।