फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तेज रफ्तार से जा रहा लोडर पलटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहट टंकी के पास तेज रफ्तार लोडर पलटने से सवार छह लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरो ने जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर को लोडर वाहन से गोसाईपुर गांव के दस्सी देवी पत्नी कामता प्रसाद, बबलू पुत्र जगवा, शनि पुत्र सोनेलाल, सुशीला पुत्री जगलाल, दुखिया समेत डेढ़ दर्जन लोग लालापुर स्थित असावर माता मंदिर आए थे। भंडारा कर वापस जाते समय बरहट टंकी के पास अचानक लोडर पलट गया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायल शनि को गंभीर दशा के चलते प्रयागराज रेफर किया है। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें