फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गलन व सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बर्फ सी गलन व सर्द हवाओं से आम जनजीवन प्रभावित रहा। आकाश में बदली छाने के साथ तेज हवाएं चल रही है। सुबह शाम कोहरा छाया रहा। गलन बढ़ने से लोग आग तापने को विवश है। पहाड़ी क्षेत्र में अलाव कहीं नहीं दिखते। जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही ठंड व सर्द हवाएं चलती रहीं। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे घरों से निकलने में समस्या हो रही है। ठंड से बचने के लिए आग तापने को लोग विवश है। कोहरे के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही है। गनीवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम 13 डिग्री रहा। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि तीन जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। खेतों की सिंचाई न करें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें