फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु उमड़े। भोर में मंदाकिनी नदी में स्नान कर रामघाट पर पूजा पाठ की। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। श्रीराम के जयकारे से धर्मनगरी गूंज उठी। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन

सोमवार को तेज धूप के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और विभिन्न वाहनों से आए। मंदाकिनी नदी में भोर में स्नान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। जय श्रीराम के जयकारे से परिक्रमा मार्ग गूंज उठा। प्रमुख द्वार कामदगिरि में अधिक भीड़ होने से श्रद्धालु भगवान कामदनाथ के दर्शन करने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करते रहे। श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर दर्शन कराया गया। हनुमानधारा, गुप्त गोदवारी, सती अनुसूइया आश्रम, जानकीकुंड सहित अन्य तीर्थ स्थानों के भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें