फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 11 Jun 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह केशरुवा के मजरा चमरौड़ी डांडी निवासी सूरजभान (32) के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे के अंदर सोने चला गया था। रात्रि लगभग 12 बजे जब पत्नी लघुशंका को उठी तो पति को पंखे के हुक से दुपट्टे के फंदे से लटका देख चीख पुकार लगाई। घर में सो रहे परिजन आए और आनन फानन फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक मजदूरी करता था उसके दो पुत्र हैं। खुदकुशी के किसी कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि सबकुछ सामान्य चल रहा था लेकिन खुदकुशी के कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें