फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़/मानिकपुर (चित्रकूट)। मुंबई से घर लौट रहे मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वह दशहरा मनाने गांव जा रहा था।
विज्ञापन

देवरिया जिले के थाना बरहझ के दसरसरिया निवासी बलिराम चौहान ने बताया कि उसके पिता चंद्रिका चौहान (50) मुंबई में एक कंपनी में मजदूरी करते थे। दशहरा मनाने के लिए शनिवार की शाम को वह छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से गांव आ रहे थे। वह दरवाजे पर बैठे थे। रविवार की सुबह बरगढ़-पनहाई रेलवे स्टेशन के बीच वह ट्रेन से गिर गए। इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जीआरपी प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले कागजात के आधार परिजनों को सूचना दी। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने जैसे ही शव की शिनाख्त की। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी बादामी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें