फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत

Fri, 01 Sep 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-बांदा रेल लाइन पर ट्रेन से अपनी पुत्री को लेने जा रहा मजदूर अचानक रास्ते में गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा निवासी जगजीवन ने बताया कि उसके पिता रजऊवा (45) बुधवार को कुलपहाड़ निवासी पुत्री रानी देवी को रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए लिवाने जाने के लिए निकले थे। मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन से जा रहे थे। ट्रेन में अधिक भीड़ होने के चलते वह बोगी के गेट में खड़े थे। जैसे ही वह पतौड़ा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो अचानक किसी यात्री का धक्का लगने से वह ट्रेन से नीचे पटरी पर गिर गए।
इससे मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर भरतकूप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त कर इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। मां आशा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। गुरुवार को प्रभारी थानाध्यक्ष यदुवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें