फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने दी जान

Fri, 06 Oct 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बौसड़ा गांव निवासी मजदूर पत्नी से झगड़ा कर पति पेड़ में साड़ी के फंदे से झूल गया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बौसड़ा गांव निवासी ननकी देवी ने बताया कि उसका पति कंठा निषाद (50) गुरुवार की रात्रि शराब के नशे में धुत होकर घर आया और विवाद करने लगा। किसी तरह परिजनों ने मामला शांत कराया। थोड़ी देर बाद वह घर से निकल गया। गांव के बाहर बगीचे में महुए के पेड़ में साड़ी से फंदा बनाकर झूल गया।
इधर, परिजन उसकी तलाश गांव में करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण बगीचे के पास से गुजरे तो पेड़ से लटका शव देख दंग रह गए। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन पुत्र व चार पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें