फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कृष्णा और दीपिका ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संकुल भौंरी की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधान राजकुमार ने मां सरस्वती प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। व्यक्तिगत चैंपियनशिप कृष्णा और दीपिका ने जीती।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि बच्चों के जीवन में पढ़ाई की तरह खेल का भी महत्व है। उन्होंने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर अतरौली के छात्र कृष्णा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। बालिका जूनियर स्तर में कंपोजिट विद्यालय कोठिलिहाई की छात्रा दीपिका ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता भी हुई। अंताक्षरी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसिला की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें