चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कृषि विभाग जिले के पांच विकास खंड सदर, पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ, व रामनगर में 21 मार्च को सुबह दस बजे से कृषि मेला का आयोजन करेगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने दी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सहित कृषि अधिकारियों को मेला में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता कराने के लिए निर्देश दिये हैं। (संवाद)