फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी, आत्महत्या का कारण नहीं बता सके परिजन

Tue, 04 Jul 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में कमरा बंदकर किशोरी ने साड़ी का फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद चाचा-चाची घर पहुंचे तो उसको फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गए। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर छात्रा को नीचे उतारा और सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन गांव निवासी पिता शिवदास वर्मा ने बताया कि पुत्र करन के साथ दूसरे गांव मजदूरी करने गए थे। बेटी राखी (14) घर में वृद्ध दादा भोलाराम व दादी गोलकी देवी घर में थी। रविवार की दोपहर राखी ने कमरा बंदकर साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। थोड़ी देर बाद चाचा घनश्याम व चाची बच्ची देवी अपने पिता भोलाराम का हालचाल जानने के लिए घर गए।

चाची ने राखी को आवाज लगाई तो कोई आवाज नहीं आई। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो राखी फंदे से झूल रही थी। आनन-फानन चाचा ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़़ी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में राखी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


राखी ने कक्षा पांच के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर की थी। पिता व भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें