फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बच्ची का अपहरण कर मांगी फिरौती, गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे नयागांव निवासी विशंभर खटिक के घर आए साढू ने उसकी ढाई साल की पुत्री का अपहरण कर लिया। इसके बाद फोन से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। अपहृत पुत्री के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरु की। तीन दिन में आरोपी को नोयडा से बच्ची समेत दबोच लिया।
विज्ञापन

नयागांव चित्रकूट थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि विशंभर खटिक के घर रक्षाबंधन के दिन उसका साढू मनवीर खटिक अपने दोस्त के साथ आया था। दो दिन घर में ही रुकने के बाद विशंभर की ढाई साल की पुत्री को लेकर भाग गया। इसकी परिजनों को भनक नहीं लगी। फोन से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई तो मंगलवार को पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिए आरोपी मनवीर को नोयडा से पकड़ लिया। उसके पास से ढाई साल की बालिका भी सकुशल बरामद हुई है। इस मामले में एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें