फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: काली घाटी सीमेंट भरा कंटेनर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकपुर। कर्वी-मानिकपुर मुख्य सड़क पर काली घाटी में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। पिछले 48 घंटों में बड़े वाहनों की पलटने की बुधवार को यह तीसरी घटना हुई। कंटेनर पलटने से चालक घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मध्य प्रदेश के रीवा से एक कंटेनर सीमेंट भरकर रायबरेली के ऊंचाहार जा रहा था। काली घाटी के मोड़ पर कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर के चालक को बाहर निकाला। घायल चालक ने अपना नाम राजेंद्र पाल निवासी बड़े धाम मानिकपुर गढ़ी प्रतापगढ़ बताया। पुलिस ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। क्षेत्र के रामचंद्र, विद्याप्रकाश, रामकेश, राकेश ने बताया कि काली घाटी के मोड़ सही नहीं हैं, इससे करीब करीब हर दिन बड़े वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। इससे सवार लोगों की मौत भी हो जाती है। लोगों ने जल्द ही समस्या से निजात की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें