फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गाहुर गांव में गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Sat, 14 Mar 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 14सीकेटीपी 26 कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बरगढ़। गाहुर गांव के जिरौही परिसर में शनिवार को भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के संग पीतांबरी ओढ़े बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल हुईं। तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। कथा व्यास ओम प्रकाश मिश्र ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण से दुख दूर होते हैं और परिवार का कल्याण होता है। कलश यात्रा जिरौही परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कथा में भगवान शंकर, श्रीकृष्ण की लीलाएं और ऋषियों की प्रेरणादायक कथाएं समाहित हैं। कथा के यजमान रामेश्वर प्रसाद शुक्ल और फूलकुमारी शुक्ल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें