मऊ। थाना व कस्बे के बंबुरी रोड, मनौधासानी गांव सहित खप्टिहा गांव के तीन घरों से चोर एक ही रात सात लाख रुपये के जेवर-नकदी चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह जागे परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस सूचना दी।
मऊ कस्बे के बंबुरी रोड निवासी बुधाई लाल ने बताया कि गुरुवार की रात घर की दीवार में सेंध लगाकर चोर घुस गए। परिवार लोग घर के लाॅन में सो रहे थे। घर में रखा बक्सा ले गए। बक्से में रखे 50 हजार रुपये व चांदी के जेवर सहित बर्तन ले गए। दो लाख से अधिक की चोरी हुई। शक है कि चोरी की घटना में तीन युवक शामिल थे, जो घर की रेकी कर चले गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
मानौधासानी गांव के दिलीप मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात को घर में चोर घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया। घर में रखे 60 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, बाला और चादी के जेवर उठा ले गए। रात दो बजे नींद खुली तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था। शक है कि खप्टिहां गांव के तीन युवकों ने चोरी की है।
उधर, खप्टिहा गांव की कृष्णा देवी थाने में दी तहरीर में कहा कि गुरुवार की रात घर में चोर घुसकर लाइट बंद दिया। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, दस हजार रुपये बर्तन व अन्य सामान ले गए। आवाज होने पर वह जग गई। चिल्लाने पर घर की पीछे की दीवार कूदकर भाग गए। दो लाख से अधिक की चोरी हुई। इसके पहले भी उसके घर में एक बार चोरी इसी साल हो गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि घटना की जानकारी पर जांच के लिए पुलिस भेजी है।