फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: निखत के आते ही गेट और बैरक के पास पहुंच जाते थे जेलर व डिप्टी जेलर

Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट जेल प्रकरण
विज्ञापन


जगमोहन संभालता था कमरे तक लाने फिर पहुंचाने का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिला जेल में निखत-अब्बास की मुलाकात मामले में एसआईटी ने जेल गेट और विधायक अब्बास अंसारी के बैरक के पास लगने वाली ड्यूटी का एक माह 10 दिन का विवरण लिया है। ड्यूटीरत अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ में सामने आया कि जिस दिन निखत जेल पहुंचती थी, उस दिन गेट और बैरक के पास जेलर, डिप्टी जेलर और चर्चित वार्डर जगमोहन भी मुस्तैद रहते थे। इसके बाद जगमोहन निखत को गेट से डिप्टी जेलर के कमरे में लाता था।
होली की छुट्टी के दौरान भी एसआईटी ने संदिग्ध वार्डर व कर्मचारियों का डाटा एकत्र किया। उनके मोबाइल की जांच की। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से जानकारी जुटाई। टीम ने एक जनवरी से दस फरवरी के बीच अब्बास की बैरक, मुख्य गेट और डिप्टी जेलर के कमरे के पास तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी का चार्ट मांगा था। सूत्रों के अनुसार, अब्बास की बैरक से लेकर मुख्य गेट पर ड्यूटी के दौरान विधायक से मिलने निखत या कोई अन्य शख्स जब गैरकानूनी तरीके से आता था तो दो घंटे के लिए इन स्थानों पर जेल के कुछ विशेष डिप्टी जेलर, वार्डर पहुंच जाते थे। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को चुप रहने की हिदायत दी जाती थी। इन कर्मचारियों ने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन इसमें हिस्सेदारी मिलने के सवाल पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


छापे के दिन जगमोहन ने अब्बास को किया था शिफ्ट
चित्रकूट। जेल के चर्चित वार्डर जगमोहन का दबदबा ऐसा था कि शुक्रवार को जब पूछताछ हो रही थी तो कई कर्मचारी उसका नाम लेने से कतरा रहे थे। कुछ ने स्पष्ट कहा कि उसे जरूर कोई राजरीतिक संरक्षण था। इसके कारण जेल के अधिकारी भी उसकी बात मान जाते थे। गौरतलब है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके बारे में जांच टीम ने माना है कि जिस दिन डीएम-एसपी का जेल में छापा पड़ा था उस दिन इसी वार्डर ने विधायक अब्बास को डिप्टी जेलर के कमरे से लेकर बैरक में पहुंचाया था। (संवाद )
विज्ञापन





10 फरवरी को जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी से गैरकानूनी तरीके से मिलने के आरोप में उसकी पत्नी निखत बानो व सहयोगी चालक नियाज को पकड़ा गया था। दोनों जेल में हैं। नियमों का लगातार कई दिनों तक उल्लंघन करने व आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी के बाद से एसटीएफ व एसआईटी की टीम की जांच जारी है। इसमें जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर, वार्डर के अलावा निखत का सहयोग करने वाले सपा नेता व कैंटीन सप्लायर को पुलिस विवेचना के आधार पर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें