चित्रकूट। कोषागार घोटाला के मामले में जेल में बंद पेंशनर की शुक्रवार को सत्र न्यायाधीश ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। पेंशनर ने करीब 10 लाख रुपये निकाले थे। कोषागार के 43.13 करोड़ रुपये के घोटाला में नामजद आरोपी पेंशनर नत्थूराम करीब पांच माह से जेल में बंद हैं। इनके अधिवक्ता ने जमानत के लिए सत्र न्यायाधीश के यहां अर्जी डाली थी। इस पर शुक्रवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि पेंशनर नत्थूराम के खाता में करीब 10 लाख रुपये आए थे। इन रुपये को पेंशनर ने दो बार में निकाला था। यह सब एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ है। (संवाद)