चित्रकूट l अयोध्या में रामलला की स्थापना को लेकर धर्मनगरी में रामघाट स्थित यज्ञवेदी मंदिर, तोतामुखी हनुमान मंदिर और पर्णकुटी में दीपोत्सव हुआ। इस अवसर पर पूजन और संकीर्तन के साथ जय-जय श्रीराम का जयघोष गूंजता रहा।
राम मंदिर को लेकर 22 जनवरी तक 22 स्थानों पर दीपोत्सव होगा। अब तक आठ स्थानों पर कार्यक्रम किए जा चुके हैं। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह और मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप दास महाराज द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं l
बुधवार को रामघाट के यज्ञवेदी मंदिर, तोतामुखी हनुमानजी मंदिर और पर्णकुटी में दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ l
निर्वाणी अखाड़ा यज्ञवेदी मंदिर के महंत सत्यप्रकाश दास महराज, तोतामुखी हनुमान मंदिर के पुजारी मोहित दास महाराज और पर्णकुटी के बच्चू महाराज ने लोगों से 22 जनवरी को घरों में भव्य दिवाली मनाने की अपील की है l
इस मौके पर प्रदीप द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी, अंबिका द्विवेदी, जगरूप पाठक, युवा व्यापार मंडल के महामंत्री अंकित पहारिया, पुष्पराज विश्वकर्मा, कर्वी माफी प्रधान बद्री सिंह पटेल समेत अन्य भक्तजन मौजूद रहे l