फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जमीन मामले की जांच एआईजी स्टांप को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर लगभग दो करोड़ की जमीन को महज पांच लाख रुपये में एग्रीमेंट कराने के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। वृद्ध व उसके परिजनों से बातचीत के बाद मामले की जांच एआईजी स्टांप को सौंपी है। इसमें रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों की साठगांठ की भी जांच शामिल है।
विज्ञापन

शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौडी गांव निवासी 85 वर्षीय गोबरा प्रसाद परिजनों के साथ शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने डीएम को बताया कि उसे दिखाई व सुनाई कम पड़ता है। उसे वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर गांव के दो युवक लेकर मुख्यालय लाये। कई जगह अंगूठा निशान लगवाकर उसकी हाईवे किनारे की लगभग सौ फिट की जमीन का एग्रीमेंट पांच लाख रुपये में करा लिया। इसकी जानकारी उसे एक महीने बाद नोटिस मिलने पर हुई। वृद्ध ने आरोप लगाया कि एग्रीमेंट कराने वाले चार लोगों के साथ रजिस्ट्री विभाग के कई कर्मचारियों की साठगांठ के चलते ऐसा हुआ है।
इस मामले में डीएम अभिषेक आनंद ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद एआईजी स्टांप को जांच के लिए नामित किया है। इसमें पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


इनसेट...

दोनों पक्षों को बुलाकर की पूछताछ एआईजी स्टांप रामसुंदर यादव ने बताया कि जांच शुरु कर दी गई है। शुक्रवार को ही दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की है। प्रथम दृष्टया पाया गया है कि इसमें स्टांप डयूटी तो सही लगी है। एग्रीमेंट है यदि वृद्ध व उसके परिजन सहमत होंगे तो इसे निरस्त भी कराया जा सकता है। विभागीय कुछ कर्मचारियों की सांठगांठ की भी जांच व पूछताछ होगी। इस सौदे में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी पक्ष से अलग पूछताछ होगी इसके बाद आमने सामने बैठाकर भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें