पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र की 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को दूसरे दिन भी चालू नहीं हो सकी। इससे ग्रामीण परेशान रहे। एक दिन पूर्व सांसद ने जिला योजना की बैठक में बिजली विभाग की तमाम शिकायतों पर नाराजगी जाहिर की थी। ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन किया था। विभागीय अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुधार का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी गांव वालों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।
जिले मे दो दिन पहले जोरदार बारिश हुई हुई थी। इससे पहाड़ी, राजापुर, मानिकपुर सहित अन्य क्षेत्रों के करीब 50 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। दूसरे दिन भी से अधिक गांवों से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। पहाड़ी क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित फीडर, व बाबूपुर गांव के फीडर में खराबी आने से पहाड़ी क्षेत्र के नांदी, पहाड़ी बुर्जुग, साईपुर, पचोखर, सिंहपुर, दरेसड़ा, आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद है। इसी तरह से राजापुर क्षेत्र के सरधुआ फीडर में भी खराबी आने सुरसेन, चिल्लमल, बरद्वारा, भदेदू सहित अन्य गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद है।
सिंहपुर गांव के किसान रजन्न सिंह, सुरेश कुमार ने बताया कि दो दिनों से गांव में बिजली की आपूर्ति बंद है। बाबूपुर गांव के राजू पटेल, सोनू कुशवाहा ने बताया कि बिजली की आपूर्ति को ग्रामीणों ने आंदोलन भी किया था। इसके बाद भी बिजली की आपूर्ति चालू नही हो सकी।
बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी रामस्वरूव वर्मा ने बताया कि बारिश होने से कई स्थानों पर केबल व उपकरणों में फाल्ट होने से खराबी आने 50 से अधिक गांवों मेें बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। दूसरे दिन 20 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है।