फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मनरेगा के भुगतान पर जांच कर के निर्देश

Fri, 25 Aug 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को शासन की योजना का क्रियांवयन सही तरीके से कराने पर जोर दिया। सांसद ने 2017 में ग्राम पंचायत अतरसुई में मनरेगा के कार्य का दो बार भुगतान कराए जाने की जानकारी पर जांच कराने की बात कही। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि जो पर्यटन विकास के पूर्व में कार्य हुए हैं, उसकी सूची क्यों नहीं बैठक में दी गई। अगली बार से यह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत जो होली व दीपावली के त्यौहार में दो गैस सिलेंडर भराने के लिए शासन से धनराशि दी जा रही है उसमें जिन उपभोक्ताओं के आधार सीडिंग नहीं हुए हैं उनको कराया जाए। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए की मंदाकिनी पुल के पेड़ कटाकर साफ सफाई तथा नवीनीकरण कराया जाए। खनिज अधिकारी से कहा कि भौरी के पहाड़ में खनन के पट्टे कराए जाएं।
विधायक मानिकपुर अविनाश द्विवेदी ने डीएम से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत जो मऊ, भौंरी, रैपुरा आदि शहर के मुख्य सड़कों में प्रकाश व्यवस्था की लाइट खराब है। उनको बदला जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2017 तक जो स्वच्छ शौचालय का निर्माण गांव व शहर में कराया गया है उसकी जांच कराई जाए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डीएम अभिषेक आनन्द समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें