बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य मनीषा त्रिवेदी ने
शुक्रवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह का मुआयना किया। उन्होंने यहां
अपचारियों से उनकी सुविधाएं और समस्याओं की जानकारी ली।
साथ ही
अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि भवन मानक के
अनुरूप नहीं पाया गया है। वे दूसरी जगह स्थानांतरण के लिए लिखेंगी।
बताया कि वह अपनी रिपोर्ट शासन को देंगी। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चंद्र गुप्ता सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।