फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नदी में नहा रहे मासूम की डूबने से मौत

Sat, 13 May 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मामा के साथ नदी नहाने गया मासूम डूब गया। किसी तरह उसे निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव स्थित पयस्वनी नदी में हुई। लौढि़या खुर्द कर्वी निवासी पुष्पराज का पांच वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र अपने मामा शिव नरेश के यहां परसौंजा गांव आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह वह अपने मामा के साथ गांव के बाहर पयस्वनी नदी में नहाने गया था।
अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देखकर मामा ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें