खोही (चित्रकूट)। सोमवार को सड़क हादसे में घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के बालापुर माफी चकभूपत निवासी किसान फूलचंद्र वर्मा (55) के पुत्र देवगुलाब ने बताया कि सोमवार को पिता गांव से सीतापुर कस्बे में खेती के लिए बीज लेने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचे तभी तेज गति से आई बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल समेत छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के तीन पुत्र हैं।