फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विधायक को दी राशन न मिलने की जानकारी

Sat, 14 Oct 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर तहसील क्षेत्र के देवारी बांगर गांव के ग्रामीण शुक्रवार को सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार उनको राशन सामग्री नहीं देता है।
विज्ञापन

मशीन में अंगूठा भी लगवा लिया जाता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
गांव के रज्जू, मनोज, भोला, कुबेर, नंदन, सूरजभान आदि ने आरोप लगाया कि गांव का कोटेदार मनमर्जी से कोटे की दुकान चला रहा है। अपने चहेतों को ही सामग्री देता है।
जबकि अन्य को अंगूठा लगवाने के बाद बाद में आना स्टाक खत्म है कहकर भगा दिया जाता है। कुछ ने विरोध किया तो कोटेदार ने धमकाया। सदर विधायक के कार्यालय में मौजूद न होने पर ग्रामीणों ने कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें