शिवरामपुर। शिक्षक दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में प्रशिक्षुओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक व सामाजिक ज्ञान के बारे में जानकारी दी गई। डायट प्राचार्य बीएसए बीके शर्मा ने मां सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माला पहनाया। बीएसए ने डाॅ. राधाकृष्णन के जीवन के कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षक का कार्य केवल किताबी शिक्षा का ज्ञान देना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान व संस्कारों को भी भरना होता है। यह उनके नैतिक मूल्यों एवं चारित्रिक विकास में सहायक है। खेल का भी आयोजन किया गया। संवाद