फोटो-3- मानिकपुर सीएचसी में सुविधाओं की जानकारी लेते टीम के सदस्य। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का जल्द ही प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण करने आएगी।
इसके पूर्व बुधवार को लखनऊ से आए स्टेट प्रोग्राम यूनिट मैनेजमेंट की टीम ने सुविधाओं व इलाज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
लखनऊ से आई स्टेट प्रोग्राम यूनिट मैनेजमेंट टीम के अरुण उपाध्याय ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने से लेकर इसमें सुधार कराने के लिए जल्द ही प्रदेश स्तरीय टीम जिले के अस्पतालों का निरीक्षण करेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई व्यवस्था, ओटी का निरीक्षण व परिसर में चल रही कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
प्रसूताओं के लिए बन रहे खाने की भी गुणवक्ता देखी गई । परिसर में शू स्टैंड बनवाने और कूड़ेदान रखने के लिए कहा गया इसके अलावा व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।