फोटो नंबर- 3-
उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन में राजनीतिक हस्तियां भी हुईं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के श्याम दरबार में नगर उद्योग व्यापार मंडल ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। व्यापारी नेताओं ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ होली खेली और एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी भी मौजूद रहे।
युवा जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा बढ़ाना और संवाद करना है। युवा जिला महामंत्री अंकित पहारिया ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे। नगर अध्यक्ष धर्म चंद गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को मिलकर चलना होगा। व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी गया प्रसाद गोपाल भाई, सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान, भाजपा जिला मंत्री राम बाबू गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सुशील कक्का, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। सभी ने व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।
व्यापारी नत्थू लाल गुप्ता, पीडी गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, कुबेर जायसवाल व अतुल अग्रवाल का सम्मान किया गया। गोलू उर्फ प्रदीप गुप्ता, शुभम गुप्ता, महादेव वर्मा,दीपक अग्रवाल, अर्पित जयसवाल, दिनेश अग्रहरी, शंकर दादा, अंकित, अतुल केसरवानी, चमिंडा भाई, शुभम केशरवानी, जितेंद्र केसरवानी, पप्पू जयसवाल, छंगु जयसवाल, बसंत लाल गुप्ता, पुरू अग्रवाल, हैप्पी गुप्ता, गया प्रसाद अग्रहरी भी मौजूद रहे।