फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरदहा नदी का बढ़ा जलस्तर, फंसे सांसद व जिपं अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। जिस नदी में अक्सर जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन गांव के लोगों का मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है उसी में शुक्रवार को भाजपा सांसद आरके पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत उनके साथ जिला कमेटी के कई पदाधिकारी भी फंस गए। साढ़े चार साल से इस नदी में पुल बनवाने की बात सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि करते रहे लेकिन अभी तक यह पुल नहीं बना। सांसद समेत अन्य के गांव में फंसने की जानकारी होते ही मानिकपुर थाने की पुलिस फोर्स पहुंची। देर शाम को सभी सुरक्षित जिला मुख्यालय पहुंचे तक सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को सांसद के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अश्वनी अवस्थी आदि मऊगुरदरी में भाजपा कार्यकर्ता के आवास में चल रही श्रीमद भागवतकथा सुनने गये थे। वापसी पर जैसे ही बरदहा नदी के पास पहुंचे तो जलस्तर बढा होने से गांव के बाहर ही रूकना पड़ा। इसी नदी का बारिश के दौरान अक्सर जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन से अधिक गांव का संपर्क टूट जाता है। इस नदी पर पुल बनना प्रस्तावित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें