फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विद्यालयों के निर्माण कार्य में हीलाहवाली पर सीडीओ नाराज

Fri, 07 Jul 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीडीओ अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार योजना अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। कई विद्यालयों में निर्माण कार्य की प्रगति अधूरी मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बैठक में राज्यकीय हाई स्कूल अशोह, राजकीय हाईस्कूल ममसी बुजुर्ग में बाउंड्री वाल का निर्माण, खेल मैदान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पेयजल, शौचालय, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कंप्यूटर लैब की स्थापना आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। ज्यादातर स्कूलों में निर्माण कार्य अधूरे मिले।
सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था से कहा कि अगली मीटिंग में पूर्ण तैयारी करते हुए आएं। खानापूर्ति न की जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि अगली मीटिंग में प्रिंसिपल को भी बुलाए। प्रतिनिधि न आए। उ
विज्ञापन

न्होंने बाउंड्रीवॉल के संबंध में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशित किया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गनीवा, सिरावल में बाउंड्रीवाॅल का निर्माण पूरा कराएं। जगह चिन्हित कर डीसी मनरेगा को बताएं। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें