फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: परिक्रमा मार्ग सहित गुप्त गोदावारी से हटाए गए अवैध कब्जे

Tue, 07 Nov 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। यूपी-एपमी क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग सहित अन्य तीर्थ स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। खोही बाजार की स्थायी दुकानें ढहाई गई तो एमपी क्षेत्र में गुप्त गोदावारी तीर्थ स्थान से अस्थायी दुकानें हटाईं गईं।
विज्ञापन

बता दें कि परिक्रमा सहित तीर्थ स्थान, जानकीकुंड, गुप्त गोदवारी, अनुसूइया आश्रम, जानकीकुंड, सहित भरतकूप तीर्थ स्थल के आसपास अवैध रूप से अतिक्रमण है। अभियान में नगर परिषद चित्रकूट विशाल सिंह, अतिक्रमण प्रभारी प्रभात सिंह व थानाध्यक्ष पंकज शुक्ल आदि मौजूद रहे। बताया कि दिवाली मेला में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
दुकानदार जगदीश प्रसाद व परमेश्वर दयाल ने बताया कि मेला के दौरान ही दुकानों की अधिक बिक्री होती है जबकि प्रशासन मेला के पहले ही अतिक्रमण अभियान चला रहा है। इससे दुकानदारों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें