सरैंया/मानिकपुर (चित्रकूट)। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। ग्रामीणों को पौधे भेंटकर कहा कि वृक्ष रहेंगे तो मानव का जीवन स्वस्थ रहेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की।
शनिवार को मानिकपुर तहसील के हनुवा गांव ने वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम पेड़ लगाओ अभियान के तहत पूरे प्रदेश में लगभग 34 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। चित्रकूट में भी 74 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है।
इस दौरान मानिकपुर से विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम शिवशरणप्पा, सीडीओ अमृतपाल कौर, एसपी अरुण कुमार सिंह व उप निदेशक वन एनके सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे है।