फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छेड़खानी के विरोध पर पति और ससुर को भी पीटा

Wed, 13 Sep 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शौच के लिए गांव में बने सार्वजनिक शौचालय जा रही महिला को गांव के ही एक युवक ने पकड़ लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें की। युवक की इस हरकत का विरोध करते हुए महिला के पुत्र ने अपने पिता को घटना बताई। जिस पर आरोपी के परिजनों ने महिला समेत उसके पति व ससुर को लाठियों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला सोमवार की देर शाम शौच के लिए गांव में बने सार्वजनिक शौचालय जा रही थी। तभी वहां गांव के ही राजकरन उसे दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकत की।
महिला ने विरोध किया तो आरोपी के परिजनों ने महिला समेत उसके पति व ससुर पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। महिला ने गिरवां थाने में तहरीर दी है। गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने आरोपी राजकरन के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें