खोही। परिक्रमा चौकी के खोही बाजार स्थित एक घर में सिलिंडर के रेगुलेटर में खराबी होने से आग लग गई। इससे घर में रखी सामग्री सहित 8200 रुपये जल गए। 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर इंडियन गैस एजेंसी बिहारा के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई।
खोही निवासी बबलू सोनी की पत्नी घर में शनिवार की सुबह सात बजे चाय बना रही थी। सिलेंडर के रेगुलेटर में खराबी आने से आग लग गई। परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आए। आग लगने से घर में रखे अनाज, कपड़े व अन्य वस्तुएं जल गईं। पीड़ित बबलू सोनी परिक्रमा मार्ग में प्रसाद बेचने की दुकान कर परिवार चलता है। बताया कि लगभग 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।