फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: साल का सबसे गर्म दिन, पारा 45 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सूरज के तल्ख तेवर से शनिवार को 45 डिग्री तक पारा पहुंच गया। इससे इस साल का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। तेज धूप के कारण बाजार में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

एक सप्ताह से जिले में गर्मी का खासा असर है। शनिवार को तो हालत अधिक खराब रही। सुबह से तेज धूप निकलने से घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम पर निकलने वाले सिर में अगौंछा डालकर निकले। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। गर्मी के कारण बीमारी भी फैल रही है। जिससे जिला अस्पताल सहित सामुदायिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक देखी गई। बुखार व पेट दर्द से पीड़ित कई मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।
गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को 45 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम 27 डिग्री रहा। बताया कि एक सप्ताह से जिले का तापमान 42 डिग्री से लेकर 44 तक पहुंचा था। बताया कि अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव होगा। आंधी आने के साथ हल्की बारिश भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें