मानिकपुर। रविवार को कल्याण केंद्र में ही चिकित्सालय का उद्घाटन चित्रकूट प्रमुख मुखारविंद कामतानाथ मंदिर के प्रमुख संत स्वामी मदन गोपाल दास द्वारा किया गया। इस दौरान चेयरमैन विनोद द्विवेदी, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. एसपी त्रिपाठी मौजूद रहे। इस अस्पताल के संचालन में फ्रंटियर एलोय स्टील्स लिमिटेड कानपुर का विशेष सहयोग रहा। कल्याण केंद्र के प्रमुख व्यवस्थापक सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि कई वर्ष पहले भी यहां लोगों के लिए नि:शुल्क अस्पताल चलता था परंतु किन्हीं कारणों से वह बंद हो गया था। इस दौरान राजनारायण तिवारी, अजय शंकर दीक्षित, सलिल नेमानी, डा. रमाकांत, आशुतोष गोस्वामी, डा. कृपाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद