चित्रकूट। जिले में रविवार को 118 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 48 स्वस्थ होकर घर गए। अब एक्टिव केस 1519 हैं। प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि रविवार को 1330 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें 118 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में मृतकाें की कुल संख्या 48 हो गई है। मानिकपुर, मऊ, रामनगर, राजापुर, पहाड़ी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमितों की जांच का काम चल रहा है। (संवाद)