फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद कम है शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय:सपा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा के तृतीय सत्र के मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल प्रधान ने शिक्षक व शिक्षामित्रों की स्थिति से जुड़े मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

सदर विधायक ने पूछा कि प्रदेश में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए फरवरी 2021 की भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र कब तक दिया जाएगा। कहा कि लाखों नौजवान नई भर्तियों के लिए और पुरानी भर्तियों के क्लीयर न होने के कारण परेशान हैं। सरकार प्रतिवर्ष तीन लाख युवाओं को डीएलएड का प्रशिक्षण करा रही है। उन्होंने नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती निकालने के संबंध में भी प्रश्न पूछा तथा न्यायालय में विचाराधीन भर्तियों के लिए पैरवी कराकर जल्द से जल्द सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिलाने तथा शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को वर्तमान में दिए जा रहे मानदेय को बढ़ाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें