भौंरी। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बोड़ी पोखरी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप टकरा गई। जिससे पेंट लदी पिकअप के चालक व खलासी को चोट आई है। पिकअप में रखा पेंट सड़क पर बिखर गया। जेसीबी की मदद से पिकअप को ट्रक के नीचे से निकाला गया है। थाना प्रभारी सुशील चंद्र ने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र के बोड़ीपोखरी के पास यह दुर्घटना हुई है। जिसमें सड़क पर बिखरे पेंट को हटाया गया है। यातायात बहाल करा दिया गया है। चालक व खलासी को गंभीर चोट नहीं है। (संवाद)