फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क पर गिरा हाईटेंशन तार, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के द्वारिका पुरी मोहल्ले की एक गली में हाईटेंशन तार अचानक टूटकर गिरी। इसमें वहां मौजूद दो युवक की मौत हो गई। करंट प्रवाहित तार से इस घटना को देख वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी होते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली लाइन बंद कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उनके मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी मंगला देवी ने बताया कि उसका पति धर्मराज (32) चाट का ठेला लगाता था। स्थानीय किंग्सन स्कूल के पास ठेला लगाए था। अचानक ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार टूट कर गिरी। करंट प्रवाहित तार की चपेट में वह आ गया और उसकी मौत हो गई। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहा मुन्ना प्रजापति का पुत्र मनीष (18) भी तार की चपेट में आ गया इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कई लोग अपनी दुकान व कुछ घरों के दरवाजे बंद कर भयवश अंदर घुस गये।
कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर लाइन को बंद कराया। इसके बाद पहुंचे कुछ बिजली के कर्मचारियों ने तार को अलग किया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का आक्रोश रहा कि ढीले झूलते बिजली के तारों को कई बार सही कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आक्रोशित स्थानीय निवासियों के साथ परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। सुरक्षा के लिए घटना स्थल से लेकर अस्पताल में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें