मानिकपुर/मऊ। पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में बने कई स्थानों के बंधों व नालों से पानी बहने के कारण आवागन प्रभावित है। गांवों की गलियों में जलभराव होने से निकलना मुश्किल हो गया है। कई गांवों में कच्चे घर गिर गये। मानिकपुर क्षेत्र के बारामाफी गांव में बने बांध की मिट्टी धस गई। जिससे ग्रामीण डरे हुए है कि बंधे का पानी गांव के अंदर आ सकता है। मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचकर बांध का फाटक को खुलवा दिया। सीतापुर कस्बा स्थित तुलसी मार्ग में नवनिर्मित पुलिया धंस गई। जिले के राजापुर, मानिकपुर,मऊ, भरतकूप सहित ग्रामीण क्षेत्र कई कच्चे घर गिर गयेे। पीड़ितों ने मामले को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया।
-----------------------------