फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से किसान की मौत

Fri, 12 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाक्षेत्र के अरछा बरेठी निवासी किसान बंधू पांडे (50) पुत्र चंद्रपाल पांडे की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
मृतक के पुत्र रामसागर पांडे ने बताया कि उसके पिता लगातार सूखे के चलते खेत में पैदावार नहीं होने से परेशान थे।

बताया कि पिता ने कई बैंकों से केसीसी लोन ले रखा था। पैदावार नहीं होने से लोन चुकाने को लेकर भी वह परेशान रहते थे। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो गई है। बंधू पांडे की करीब 20 बीघा जमीन है। इस मामले में राजापुर एसडीएम सीपी उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। राजस्व कर्मियों को किसान के घर भेजकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें