चित्रकूट। जिले में मंगलवार को 162 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें जिला जेल रगौली के सात बंदी शामिल हैं। जबकि कोविड पीड़ित दो मरीजों की मौत के बाद जिले में मृतकों की संख्या 50 हो गई है। खास बात यह है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 244 स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस डेढ़ हजार से घटकर 1418 बचे हैं। जिले के मानिकपुर, मऊ, रामनगर, राजापुर, पहाड़ी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमितों की जांच का काम जारी रहा। प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि कुल 1359 लोगों की जांच हुई है। इसमें 162 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मुख्यालय के जिला अस्पताल समेत शहरी पीएचसी और नगर पालिका के पास स्कूल में जांच की गई।