फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामनवमी पूजन में हर्ष फायरिंग, दो को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर से सटे कालूपुर गांव के मंदिर में रामनवमी पर्व पर हर्ष फायरिंग हुई। इसमें पूर्व प्रधान के पुत्र और वृद्ध के पैर में गोली लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कालूपुर गांव में पूर्व प्रधान ओमप्रकाश त्रिपाठी के घर के पास बने द्वारिकाधीश मंदिर में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा था। दोपहर 12 बजते ही मंदिर में भगवान राम का जन्म मनाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व प्रधान की लाइसेंसी राइफल से दो बार हर्ष फायरिंग की गई। पहली गोली पूर्व प्रधान ने खुद चलाई थी। दूसरी गोली कैसे चली इसकी जांच पुलिस टीम कर रही है। दूसरी गोली पूर्व प्रधान के पड़ोसी जागेश्वर रूपौलिहा (78) के घुटने के ऊपर लगी। गोली पार कर वहीं मौजूद पूर्व प्रधान के बेटे आशीष (22) के जांघ के ऊपरी हिस्से में जा धंसी।
दो लोगों को गोली लगने से अफरा-तफरी में लोग इधर-उधर भागने लगे। परिजन दोनों को निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी हर्ष पांडेय और कोतवाल दीपेंद्र सिंह फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुुंचे, लेकिन तब तक परिजन घायलों को लेकर प्रयागराज जा चुके थे। पुलिस टीम मंदिर और गांव पहुंची। पूर्व प्रधान के नाम लाइसेंसी राइफल पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि हर्ष फायरिंग हुई है। अब तक बताया गया है कि पूर्व प्रधान की लाइसेंसी राइफल से एक गोली पहले चली है। इसके बाद लोड राइफल वहीं रख दी गई और अचानक राइफल गिरने पर दूसरी गोली चली तो यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें